Home > Archived > शनिचरी अमावस्या पर शनि दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

शनिचरी अमावस्या पर शनि दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

शनिचरी अमावस्या पर शनि दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
X

ग्वालियर। शनिवार को शनिचरी अमावस्या के पावन अवसर पर न्याय के देवता शनि की उपासना के लिए ऐंती स्थित शनिधाम में हजारों श्रद्धालुओं का मेला लगा, जहां दर्शनों के लिए ग्वालियर ही नहीं बल्कि दूसरे प्रांतों से भी श्रद्धालु पहुंचे। इसके साथ ही शहर के बहो..ड़ापुर स्थित नवग्रह मंदिर, कटी घाटी स्थित शनि मंदिर, दाल बाजार और गश्त का ताजिया स्थित शनि मंदिरों में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। वहीं जिन जातकों पर शनि की महादशा चल रही है, उन्होंने अपने कष्ट निवारण के लिए शनिदेव को तेल चढ़ाकर प्रार्थना की।

शनिधाम ऐंती में शनिदेव के भक्तों का श्रद्धाभाव देखते ही बना। यहां शनिदेव के दर्शन के लिए लोगों में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने यहां केशदान, वस्त्रदान एवं खासतौर पर काली वस्तुओं का दान कर अपनी सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। भक्तों ने शनिदेव की प्रतिमा पर सरसों और तिल के तेल के साथ चने से बनी वस्तुएं, नीला फूल, कंबल, काले वस्त्र आदि का दान कर शनि मंत्र का जाप किया। शनि की शांति के लिए भक्तों ने शनि स्त्रोत का भी जाप किया। शनिधाम ऐंती पर इस दौरान भक्तों के लिए अनेक भंडारे आयोजित किए गए, जहां भक्तों को प्रसादी वितरित कर श्रद्धालु स्वयं को धन्य महसूस कर रहे थे। भक्तों ने प्रेम पूर्वक प्रसादी ग्रहण की। शनिधाम में दर्शनों के लिए शुक्रवार की रात से ही लोगों का आना आरंभ हो गया और रात्रि से ही मंदिर परिसर में मुंडन आरंभ हो गया। रात्रि से ही लोग जहां चार पहिया वाहनों से वहां पहुंचेवहीं पैदल यात्रा कर भी लोगों ने शनिदेव के दर्शन किए।

Updated : 18 March 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top