सुप्रसिद्ध साहित्यकार केदारनाथ सिंह ने एम्स अस्पताल में ली अंतिम साँस
X
X
नई दिल्ली। सुप्रसिद्ध साहित्यकार केदारनाथ सिंह का आज शाम दिल्ली में निधन हो गया है। वे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। लंबे समय से बीमार चल रहे केदारनाथ सिंह की मृत्यु की खबर से सभी स्तब्ध हैं।
भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा उन्हें वर्ष 2013 में 49 वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया था। केदारनाथ सिंह यह पुरस्कार पाने वाले हिन्दी के 10 वें लेखक थे।
केदारनाथ सिंह का जन्म एक जुलाई 1934 में हुआ उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चकिया गांव में हुआ था। उन्होंने बनारस विश्वविद्यालय से 1956 में हिन्दी में एमए और 1964 में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की था। उन्होंने जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा केंद्र में बतौर आचार्य और अध्यक्ष पद पर भी सेवा दी थी।
Updated : 19 March 2018 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire