Home > Archived > प्रदेश के सभी संविदा कर्मचारी होंगे नियमित

प्रदेश के सभी संविदा कर्मचारी होंगे नियमित

प्रदेश के सभी संविदा कर्मचारी होंगे नियमित
X

मुख्यमंत्री ने दिए संकेत, विधानसभा सत्र के बाद बुलाई जाएगी सर्वदलीय बैठक

भोपाल |
आने वाले समय में प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण का तोहफा मिल सकता है। सरकार संविदा नीति ही खत्म करने पर विचार कर रही है। इस बात के संकेत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए दिए। मुख्यमंत्री ने कहा किसी के जीवन में अनिश्चितता नहीं रहने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा बजट सत्र के बाद वह सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे और इस संबंध में फैसला लिया जायेगा।

मुख्यमंत्री निवास में होमगार्ड सैनिकों के कार्यक्रम के बाद मीडिया ने संविदा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नियमितीकरण की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन के संबंध में प्रश्न किया था। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनसे भी जल्द चर्चा कर समाधान किया जायेगा।

सरकार संविदा नीति को ही समाप्त करने पर विचार कर रही है। जल्द ही इस संबंध में फैसला लिया जायेगा। गौरतलब है कि प्रदेश में अतिथि शिक्षक,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व स्वास्थ्य के क्षेत्र में हजारों लोग संविदा पर कार्य कर रहे हैं।

Updated : 19 March 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top