Home > Archived > चीन ने दक्षिणी डोकलाम में बनाई 1.3 किमी. लंबी सड़क

चीन ने दक्षिणी डोकलाम में बनाई 1.3 किमी. लंबी सड़क

चीन ने दक्षिणी डोकलाम में बनाई 1.3 किमी. लंबी सड़क
X

भारत-चीन अंतर्राष्ट्रीय सीमाई क्षेत्र दोकलाम में दोनों देश की सेनाओं के बीच गतिरोध उस समय सुर्खियों में आया जब दोनों देश की सेना आपस में भिड गई थीं। इस विवाद ने ना सिर्फ भारत और चीन बल्कि वैश्विक स्तर पर कई देशों को अपने बयानबाजी करने पर मजबूर किया था। फिल्हाल, दोनों देश की सेनाओं के बीच यह मामला शांत है, लेकिन हालिया रिपोर्टस् में जो चीन की चीनबाजी का जिक्र किया गया है यह भारत को दोकलाम क्षेत्र पर सोचने के लिए मजबूर कर सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि, सडक निर्माण से शुरु होने वाला विवाद घूम फिर कर सडक निर्माण पर आ गया है। बताया जा रहा है कि, चीन ने दोकलाम के दक्षिणी इलाके में एक बार फिर सडक निर्माण सुरु कर दिया है, जो भारतीय चौकियों से सिर्फ 4-5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बता दें कि, यह वहीं इलाका है जहां भारतीय सेना चीन के विरूद्ध 73 दिन तक टिकी रही। रिपोर्टस् में बताया गया है कि, चीन ने इस इलाके में 1.3 कीलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण लगभग कर लिया है, जो दोकलाम तक पहुंचने में चीन को खास मदद प्रदान करेगा।

वहीं, सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, भारतीय सीमा और वहां स्थित चौकियों से यह सडक निर्माण कुल 4-5 किलोमीटर की दूरी पर किया जा रहा है। हालांकि यह सडक निर्माण सर्दियों में ही शुरु कर दिया था लेकिन भारताय सेना द्वारा विरोध किए जाने पर यह सडक निर्माण झामफेरी रिज पर ही रोक दिया गया था। बता दें कि, झामफेरी रिज पर भूटान की सेना का आखिरी चेक पोस्ट स्थित है। भारतीय सेना की तरफ सेकोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई हैं।

गौरतलब है कि, चीन की यह चालबाजियां पिछली बार भी सुर्खियों में आईं थीं, उस समय सडक निर्माण भारतीय चौकियों से महज 100 मीटर की दूरी पर किया जा रहा था लेकिन इस बार यह दूरी बढकर 4-5 किलोमीटर तक बढ गई है। हालतों का जायजा लेने पर प्रतीत हो रहा है कि, चीन अपने नापाक मंसूबों को अंजान देकर ही रहेगा। चाहे वह पास रहकर हो फिर थोडी दूरी से ही, भारत को अपने निशाने पर लेने के लिए चीन किसी भी हद तक जा सकता है जिसका हालिया उदाहरण यह सडक निर्माण ही है।


Updated : 20 March 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top