Home > Archived > चारा घोटाला: दुमका मामले में लालू सहित 19 दोषियों की सजा पर ऐलान कल

चारा घोटाला: दुमका मामले में लालू सहित 19 दोषियों की सजा पर ऐलान कल

चारा घोटाला: दुमका मामले में लालू सहित 19 दोषियों की सजा पर ऐलान कल
X

रांची। चारा घोटाले के चौथे मामले में दोषी करार दिए गए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की सजा पर शुक्रवार को बहस पूरी हो गई है। अब लालू सहित 19 दोषियों की सजा पर कल ऐलान होगा। आपको बता दें कि इस मामले में रांची की एक विशेष सीबीआई अदालत ने सोमवार को लालू सहित 19 आरोपियों को दोषी करार दिया था। साथ ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा सहित 12 को बरी कर दिया था। न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने दिसंबर 1995 से जनवरी 1996 तक दुमका कोषागार से फर्जी तरीके से 3.13 करोड़ रुपये निकालने के मामले में फैसला सुनाया था। यह फैसला पहले 15 मार्च को सुनाया जाना था, जिसे चार बार पहले भी आगे बढ़ा दिया गया था।

चारा घोटाला का यह दूसरा मामला है जिसमें मिश्रा को बरी किया गया। लालू प्रसाद और मिश्रा दोनों चारा घोटाला के पांच मामलों का सामना कर रहे हैं। चारा घोटाला में पहली बार 1996 में मामला दर्ज किया गया था। उस समय मामले में 49 आरोपी थे। मुकदमे के दौरान 14 की मौत हो गई। अदालत ने 31 आरोपियों में से 19 को दोषी करार दिया और 12 को बरी कर दिया। मिश्रा के अलावा ध्रुव भगत, आर.के. राणा और जगदीश शर्मा जैसे राजनीतिज्ञों को बरी किया गया।

लालू प्रसाद को वर्ष 2013 में चारा घोटाले के पहले मामले में पांच वर्ष की सजा सुनाई गई थी। उन्हें 23 दिसंबर 2017 को इसके दूसरे मामले में दोषी ठहराया गया था और साढ़े तीन वर्ष की सजा सुनाई गई थी। वहीं चारा घोटाले के तीसरे मामले में उन्हें 24 जनवरी को पांच वर्ष की सजा सुनाई गई थी। वर्ष 2000 में बिहार से झारखंड के अलग हो जाने के बाद चारा घोटाले से जुड़े सारे मामलों को रांची स्थानांतरित कर दिया गया था।

Updated : 23 March 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top