Home > Archived > चुनाव परिणामों पर बोले राम माधव, यह ऐतिहासिक परिवर्तन साबित होगा

चुनाव परिणामों पर बोले राम माधव, यह ऐतिहासिक परिवर्तन साबित होगा

चुनाव परिणामों पर बोले राम माधव, यह ऐतिहासिक परिवर्तन साबित होगा
X

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारी राम माधव ने तीन राज्यों के चुनाव परिणामों पर संतोष जताया है। राम माधव ने कहा कि हालांकि पूर्वोत्तर के तीनों ही राज्यों -त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में चुनाव जीतना हमारा लक्ष्य था पर सर्वाधिक जोर हमने त्रिपुरा में लगाया, क्योंकि यहां पिछले 25 वर्षों से माकपा का कुशासन जारी था। यहां की जनता को निजात दिलाने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं और नेतृत्व ने जान जोखिम में डालकर चुनाव लड़ा और एक ऐतिहासिक परिवर्तन सामने है।

त्रिपुरा के चुनावों का महत्व देखते हुए पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारी राम माधव परिणामों के दिन राज्य की राजधानी अगरतला में ही थे। उनके साथ राज्य के भाजपा प्रभारी सुनील देवधर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विप्लव देव भी मौजूद थे। राम माधव ने कहा कि अभी तक के चुनाव परिणामों और रुझानों से हम संतुष्ट हैं। मां त्रिपुर सुंदरी के आशीर्वाद व जनता के सहयोग से राज्य में यह क्रांतिकारी व ऐतिहासिक परिवर्तन होने जा रहा है।

राम माधव ने पूर्वोत्तर राज्यों में हो रहे राजनीतिक परिवर्तन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देते हुए कहा कि वे इन राज्यों में विकास कार्यों की स्वयं समीक्षा करते हैं। चुनावों के दौरान भी उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राज्यों का सघन दौरा कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। राम माधव ने कहा कि इसी की बदौलत हमारे राज्य के कार्यकर्ताओं ने वामपंथी हिंसा के बावजूद भाजपा का परचम फहराया। इसके लिए उन्होंने राज्य प्रभारी सुनील देवधर की भूमिका की भी सराहना की, जो 2 साल से स्थायी तौर पर त्रिपुरा में रहकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय व एकजुट कर रहे थे।

Updated : 3 March 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top