Home > Archived > कश्मीर में मुठभेड में दस आतंकवादी ढेर, 4 जवान घायल

कश्मीर में मुठभेड में दस आतंकवादी ढेर, 4 जवान घायल

कश्मीर में मुठभेड में दस आतंकवादी ढेर, 4 जवान घायल
X

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में रविवार को मुठभेड की तीन अलग-अलग घटनाओं में दस आतंकवादी मारे गए और चार जवान घायल हो गए। इस दौरान एक नागरिक की भी मौत हो गई। दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई को लेकर लोगों का जोरदार प्रदर्शन चल रहा है और सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

इस क्षेत्र में किसी भी तरह की अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने कल रात से ही मोबाइल इंटरनेेट सेवा पर प्रतिबंंध लगा रखा है और सुरक्षा कारणों से श्रीनगर और बनिहाल एवं जम्मू के बीच रेल सेवा को स्थगित कर रखा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शोपियां जिले के दरागाद और काचडोरा मं आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों, राज्य पुलिस के विशेष अभियान दस्ते और केन्द्रीय रिजर्व पुुलिस बल(सीआरपीएफ) ने कल रात एक संयुक्त अभियान चलाया।

सुरक्षा बल जब उस स्थान की तरफ बढ़ रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी इसका करारा जवाब दिया और दोनों तरफ से रूक रूक कर गोलीबारी होती रही। रात होने के कारण सुरक्षा बलों ने अभियान को रोक दिया था और सुबह होते ही अभियान फिर शुरू कर दिया।

आंतकवादियों ने इन पर स्वचलित हथियारोंं से गोलीबारी की जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी कार्रवाई की और इस दौरान सात आतंकवादी मारे गए। इस अभियान में कईं सैनिक भी घायल हो गए।

सुरक्षा बलों का अभियान अभी भी जारी है और इस कार्रवाई में एक मकान भी नष्ट हो गया है। मारे गए आतंकवादियों में हिजबुल का एक शीर्ष कमांडर भी है। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल 2 घायल सैनिकों श्रीकांत तथा हरिओम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Updated : 1 April 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top