Home > Archived > देश में पहली बार लड़कियों के लिए खुले सैनिक विद्यालय के दरवाजे

देश में पहली बार लड़कियों के लिए खुले सैनिक विद्यालय के दरवाजे

देश में पहली बार लड़कियों के लिए खुले सैनिक विद्यालय के दरवाजे
X

नई दिल्ली। सेना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय ने पहली बार सैनिक स्कूल के दरवाजे लड़कियों के लिए खोले हैं। मिजोरम के सैनिक विद्यालय में इस साल 6 लड़कियों को दाखिला दिया गया है। यह रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले किसी भी सैनिक स्कूल में लड़कियों को मिला पहला दाखिला है। सूत्रों के मुताबिक, इसकी शुरूआत पायलट प्रॉजेक्ट के तहत की गई है और अगर यह सफल रहा तो दूसरे सैनिक स्कूलों को भी लड़कियों के लिए खोला जा सकता है। बता दें कि ऐसी ही एक पहल उप्र सरकार ने भी की है जिसने उप्र प्रदेश सैनिक विद्यालय में छात्राओं को प्रवेश दिया है। क्लास 9 के 2018-19 शैक्षिक सत्र में 15 छात्राओं को दाखिला दिया गया है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से मिजोरम में सैनिक विद्यालय दो साल पहले ही बनाया गया है। यहां सिर्फ छठी और सातवीं की पढ़ाई हो रही है। 6 लड़कियों का दाखिला छठी क्लास में हुआ है। जब सैनिक स्कूल ने लड़कियों को भी दाखिला देने का ऐलान किया तो कुल 29 लड़कियों ने प्रवेश आवेदन भरा जिनमें 21 लड़कियों ने परीक्षा दी।

Updated : 25 April 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top