Home > Archived > मुंबई एयरपोर्ट से कस्टम अधिकारियों के हाथ लगे 69 लाख रुपये, 4 गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट से कस्टम अधिकारियों के हाथ लगे 69 लाख रुपये, 4 गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट से कस्टम अधिकारियों के हाथ लगे 69 लाख रुपये, 4 गिरफ्तार
X


मुंबई|
मुंबई के सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने आज यहां दो अलग-अलग मामलों में करीब 69 लाख रूपये जब्त किये। इसमें 25 लाख रूपये 2,000 रूपये के नये नोटों में पाये गये, जबकि बाकी रकम विदेशी मुद्रा में बरामद की गई।

सीमा शुल्क विभाग की हवाई आसूचना इकाई ने आज तड़के अंतरराष्ट्रीय हवाईअडडे से ये जब्ती की और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पहले मामले में हैदराबाद से यहां पहुंचे तीन यात्रियों शेख वहीद अली, मोहम्मद सोहैल और शेख पाशा के पास से करीब 43 लाख रूपये मूल्य के विदेशी नोट पाये गये।

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बताया, अली के सामान की विस्तृत जांच में 1,39,000 सउदी रियाल, 5,65,000 यूएई दिरहम और 14,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर पाये गये। उन्होंने बताया कि ये विदेशी धन 43.97 लाख रूपये मूल्य के हैं। तीनों व्यक्तियों को सीमा शुल्क अधिनियम और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

एक अन्य मामले में आरिफ कोयांते नामक व्यक्ति 2000 रूपये के नये नोटों में 25 लाख रूपये लेकर दुबई जा रहा था। भारत के बाहर इन रुपयों की तस्करी के संदेह में इन रूपयों को जब्त कर लिया गया और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर संबंध कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

अन्य ख़बरे।

अखिलेश का उ.प्र. की जनता को चुनावी तोहफा, पति-पत्नी दोनों को मिलेगा एच.आर.ए

30 के बाद दस हजार से ज्यादा के पुराने नोट रखने पर लग सकता है 50 हजार का जुर्माना!

Updated : 28 Dec 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top