Home > Archived > कृष्णा घाटी में पाक ने किया युद्ध विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

कृष्णा घाटी में पाक ने किया युद्ध विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

कृष्णा घाटी में पाक ने किया युद्ध विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद
X

जम्मू। जम्मू संभाग के पुंछ जिले की कृष्णा घाटी सेक्टर में पाक सैनिकों ने गुरुवार को बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया। गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक स्थानीय पोर्टर की भी मौत हो गई है। भारतीय जवान इस गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

कृष्णा घाटी में गुरुवार दोपहर को पाक सेना ने भारतीय पोस्टों को निशाना बनाकर भारी गोलीबारी की। भारतीय सेना के जवान भी करारा जवाब दे रहे हैं, लेकिन पाक द्वारा की गई गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया तथा सेना के साथ काम कर रहे एक स्थानीय पोर्टर की भी मौत हो गई है।

Updated : 12 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top