Home > Archived > पुंछ की एलओसी सीमा पर पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पुंछ की एलओसी सीमा पर पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पुंछ की एलओसी सीमा पर पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
X

जम्मू। पाक अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है तथा हर बार मुंह की खाने के बाद भी संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखे हुए है। इसी कड़ी में जम्मू संभाग के पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर पाक ने एक बार फिर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

गुरुवार सुबह पाक सेना ने नियंत्रण रेखा के सटे खादी करमारा सेक्टर के अग्रीम क्षेत्रों को निशाना बना छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय जवानों ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। गुरुवार सुबह हुई गोलीबारी से क्षेत्रों के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

Updated : 12 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top