Home > Archived > सेब का हलवा बनाने की विधि

सेब का हलवा बनाने की विधि

सेब का हलवा बनाने की विधि
X

स्वदेश वेब डेस्क। सेब एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक फल है। यह बात सभी को मालूम है लेकिन क्या आपने कभी सेब का हलवा चखा है और सर्दी में सेब का हलवा बड़ा ही स्वादिष्ट लगता हैं, साथ ही सेब का हलवा बहुत ही पौष्टिक होता है इसे आसानी से बनाकर तैयार भी किया जा सकता है। आइए जानते है सेब का हलवा बनाने की विधि

सामग्री - सेब एक किलो, खोया 1/4 कप, चीनी 1/4 कप, घी 1/4 कप, इलायची पाऊडर 1/2 चम्मच, काजू 1/2 चम्मच कटे हुए, बादाम 1/2 चम्मच कटे हुए, सूजी वाले आलू, शक्कर 06 बड़े चम्मच, किशमिश 1 बड़ा चम्मच

विधि - सबसे पहले सेब को छीलकर मिक्सी में पीस लें, अब एक पैन में घी गर्म करें। अब इसमें काजू और बादाम डालकर फ्राई करें। इसके बाद इसमें पिसा हुआ सेब डालें। इन्हें 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। जब सेब पक जाए तो इसमें मावा और चीनी मिला दें और इसे गाढ़ा होने तक पकाएं। जब ये अच्छे से बन जाए तो अंत में इसके ऊपर इलायची पाऊडर, काजू और बादाम डालकर इसे गार्निश करें। सेब का हलवा बनकर तैयार है।

Updated : 29 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top