Home > Archived > राफेल नडाल चाइना ओपन के सेमीफाइनल में पहुँची

राफेल नडाल चाइना ओपन के सेमीफाइनल में पहुँची

राफेल नडाल चाइना ओपन के सेमीफाइनल में पहुँची
X

बीजिंग। विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल चाइना ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गये गये हैं। एकतरफा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नडाल ने अमेरिका के छठें वरीय जॉन इस्नर को लगातार सेटों में 6-4 7-6 से मात दी। सेमीफाइनल मुकाबले में नडाल का सामना बुल्गारिया के ग्रिगर दीमित्रोव से होगा। दिमित्रोव ने 5वीं सीड स्पेन के राबर्टो बोतिस्ता को 3 सेटों के कड़े संघर्ष में 7-6 4-6 6-2 से हराया।

वहीं, महिला वर्ग में रोमानिया की सिमोना हालेप चाइना ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। दूसरी वरीय हालेप ने रूस की डारिया कसात्किना को 6-2 6-1 से लगातार सेटों में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Updated : 6 Oct 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top