Home > Archived > घर में न रखें ये चीजें

घर में न रखें ये चीजें

घर में न रखें ये चीजें
X


स्वदेश वेब डेस्क।
किसी भी व्यक्ति के लिए उसका घर बहुत मायने रखता है। वास्तुशास्त्र अनुसार, घर में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं, यह जानना बहुत जरूरी होता है। कई बार एक छोटी सी वस्तु से ही व्यक्ति का भाग्य रुका रह जाता है या उसे कई तरह की विपत्तियों का सामना करना पड़ता है...

-पुुराने या कटे-फटे कपड़े घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इसलिए ऐसे कपड़ों को या तो फिर आप दान कर दें या फिर किसी काम में ले आएं।

-देवताओं के पुराने फटे हुए चित्र या खंडित मूर्तियों को घर में नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा किसी भी एक देवता की तीन-तीन मूर्तियां या चित्र होने से घर में वास्तुदोष होता है।

-घर की छत पर पड़ी गंदगी भी आपकी आर्थिक तंगी को बढ़ा सकती है। इससे आपके घर में बरकत नहीं होती। घर की छत पर कोई कबाड़ न रखें।

-किसी भी तरह की टूटी-फूटी चीज को घर पर न रखें। इससे वास्तुदोष होता है। -इन चीजों की वजह से माना जाता है कि लक्ष्मी का आगमन रुक जाता है।

-घर की अलमारी टूटी हुई नहीं होनी चाहिए।

-ताजमहल का चित्र, डूबती हुई नाव, जहाज, फव्वारे, जंगली जानवरों के चित्र और कांटेदार पौधों के चित्र घर में नहीं लगाना चाहिए।

-मकड़ी के जाले से घर में कई तरह के वास्तुदोष उत्पन्न होते हैं।

-घर में अगर टूटी हुई टेबल या कुर्सी पड़ी हुई है तो उसे तुरंत घर से हटा दें।

Updated : 13 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top