Home > Archived > पुरुष हॉकी विश्व लीग फाइनल्स के लिए भारतीय टीम घोषित

पुरुष हॉकी विश्व लीग फाइनल्स के लिए भारतीय टीम घोषित

पुरुष हॉकी विश्व लीग फाइनल्स के लिए भारतीय टीम घोषित
X



नई दिल्ली।
हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को 1 दिसम्बर से भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में शुरू हो रहे वर्ष के सबसे बड़े टूर्नामेंट पुरुष हॉकी विश्व लीग फाइनल्स के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। इस प्रतियोगिता के लिए भारत को पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और जर्मनी के साथ रखा गया है। भारतीय टीम 1 दिसम्बर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी।

भारतीय टीम की कमान 25 वर्षीय मिडफिल्डर मनप्रीत सिंह को सौंपी गई है, जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी चिंगलेन्साना सिंह संभालेंगे। आकाश चिक्ते और सूरज करकेरा टीम के गोलकीपर होंगे।

जूनियर विश्व कप विजेता टीम से हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार और दीप्शान तिर्की को भी टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा ओडिशा के अमित रोहिदास को भी राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। अमित ने 2017 कोयला इंडिया हॉकी इंडिया लीग में शानदार प्रदर्शन किया था।

टीम इस प्रकार है-

गोलकीपर : आकाश चिक्ते, सूरज करकेरा।
डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास,दीप्सान तिर्की,वरुण कुमार,रुपिंदरपाल सिंह,बिरेंद्र लाकड़ा।
मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह (कप्तान), चिंगलेन्साना सिंह (उपकप्तान),एसके उथप्पा,सुमित,कोठाजीत सिंह।
फॉरवर्ड :एसवी सुनील, आकाशदीप सिंह, मंदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय और गुरजंत सिंह।

Updated : 17 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top