Home > Archived > पुलिस मुख्यालय में ही सुरक्षित नहीं महिलाएं

पुलिस मुख्यालय में ही सुरक्षित नहीं महिलाएं

पुलिस मुख्यालय में ही सुरक्षित नहीं महिलाएं
X

-एएसपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत

भोपाल।
प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। राजधानी में पीएससी की छात्रा और नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला अपराध शाखा ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।

प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस के मुख्यालय में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एक एएसपी महिला आरक्षक का पिछले तीन महीने से यौन शोषण कर रहे हैं, इसकी शिकायत महिला आरक्षक ने महिला सेल में की है। महिला आरक्षक ने इससे जुड़े सबूत के तौर पर पुलिस को वीडियो और आॅडियो भी सौंपा है। फिलहाल महिला सेल पूरे मामले की जांच कर रही है, पड़ताल के बाद इस मामले में संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस मामले में पुलिस मुख्यालय का कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बचता नजर आ रहा है।

Updated : 18 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top