Home > Archived > वायुसेना में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती रैली 15 से 21 नवम्बर तक

वायुसेना में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती रैली 15 से 21 नवम्बर तक

वायुसेना में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती रैली 15 से 21 नवम्बर तक
X

छत्तीसगढ़ प्रांत में छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र के युवाओं को भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए सुनहरा अवसर दिया जा रहा है।

इसके लिए भर्ती रैली का आयोजन संभाग मुख्यालय अंबिकापुर स्थित राजीव गांधी पीजी कॉलेज के प्रांगण में 15 से 21 नवम्बर तक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में भारतीय वायुसेना के आटोमोबाइल टेक्निशियन, ग्राउन्ड ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर, भारतीय वायुसेना पुलिस एवं भारतीय वायुसेना सुरक्षा पदों पर भर्ती की जाएगी। यह सीधी भर्ती होगी।

कलेक्टर दुग्गा ने बताया कि भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आवेदक की जन्मतिथि 13 जनवरी 1998 से 27 जून 2001 तक के मध्य होनी चाहिए। आवेदक को 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए। आवेदक की ऊंचाई आईएएफएस के लिए न्यूनतम 152.2 सेंटीमीटर और गैर तकनीकि के लिए न्यूनतम 165 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

सेना भर्ती रैली में 10वीं एवं 12वीं के मूल अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ्स और मूल दस्तावेजों की दो-दो प्रति छायाप्रति उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने बताया कि टोकन प्राप्त करने के बाद युवाओं का शारीरिक मापदंड, लिखित परीक्षा और फिजिकल फिटनेस की जांच की जाएगी।

कलेक्टर दुग्गा ने वायुसेना भर्ती रैली में जिले के अधिक से अधिक युवाओं को शामिल होने का आग्रह किया है। वायुसेना भर्ती हेतु मापदण्ड संबंधी विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

Updated : 6 Nov 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top