Home > Archived > सुपरहिट फिल्म दंगल गर्ल जायरा वसीम के साथ छेड़छाड़

सुपरहिट फिल्म दंगल गर्ल जायरा वसीम के साथ छेड़छाड़

सुपरहिट फिल्म दंगल गर्ल जायरा वसीम के साथ छेड़छाड़
X

नई दिल्ली। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कश्मीर की युवा अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दंगल गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया 'इंस्टाग्राम' पर लाइव विडियो अपलोड कर इसकी जानकारी दी। जायरा के दिल्ली से मुंबई जा रही थीं।

रविवार सुबह सोशल मीडिया पर अपलोड किए अपने विडियो में जायरा ने कहा, 'यह ठीक नहीं है। अगर हम अपनी मदद नहीं करेंगे तो कोई नहीं करेगा।' जायरा ने आरोप लगाया कि उनके पीछे की सीट पर बैठे अधेड़ उम्र के युवक ने उनसे छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

जायरा ने आरोप लगाया कि फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने भी उनकी मदद नहीं की। इस विडियो में जायरा रोती नजर आ रही हैं। मामले की जानकारी मिलते ही विस्तारा एयरलाइन्स ने कहा है कि हम इसकी जांच करेंगे और जरूरी कदम उठाएंगे। इधर, मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए विस्तारा एयरलाइन्स से जवाब मांगा है।

जायरा ने 'दंगल' फिल्म में महिला पहलवान गीता फोगाट का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट सह-कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। इसके बाद जायरा 'सीक्रेट सुपरस्टार' में भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।

Updated : 10 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top