Home > Archived > अटल जी की कविताओं से सजेगी अटल गीत गंगा

अटल जी की कविताओं से सजेगी अटल गीत गंगा

अटल जी की कविताओं से सजेगी अटल गीत गंगा
X

जन्मदिवस की पूर्व बेला पर होगा दो दिवसीय पंचम


केन्द्रीय हिन्दी संस्थान में होंगे अनेक कार्यक्रम

आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी पंचम अटल गीत गंगा का आयोजन किया जाएगा। खास बात यह है कि इस वर्ष यह आयोजन केन्द्रीय हिन्दी संस्थान के हाल में निर्मित अटल विहारी अन्तर्राष्ट्रीय सभागार में पहले कार्यक्रम में रूप में होगा, जिसमें अटल जी के राजनैतिक व सांस्कृतिक जीवन पर आधारित व्याख्यान (प्रतियोगिता) अलावा अटल जी की रचनाओं को शास्त्रीय व उपशास्त्रीय संगीत के स्वरों से शहर के संगीतज्ञों द्वारा सजाया जाएगा।यह जानकारी अटल गीत गंगा के संस्थापक व संयोजक एडवोकेट अशोक चौबे साकेत कॉलोनी स्थित विश्व संवाद केन्द्र में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में दी।

उन्होंने बताया कि 23 दिसम्बर को अटल जी के राजनैतिक व सांस्कृतिक जीवन पर व्याख्यान होगा, जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों सहित लगभग 40 लोग भाग लेंगे। निर्णायक मंडल में शहर के प्रसिद्ध साहित्यकारों में सोम ठाकुर, भगवान शर्मा, रामेन्द्र त्रिपाठी, शिव सागर शर्मा, ज्योत्सना शर्मा, रुचि चतुर्वेदी, भूमिका जैन व सागर गुजराती होंगे। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर अटल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. संजीव यादव ने बताया कि 24 दिसम्बर को अटल जी की रचनाओं को सास्त्रीय व उपशास्त्रीय संगीत के माध्यम से शहर के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सजाया जाएगा, जिसमें प्रमुख रूप से सुधीर नारायण, केशव तलेगांवकर, भाजपा बृज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह व मधुकर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. जीएस राना, मोहित जैन, दीपक चतुर्वेदी, संजीव चौबे, राहुल सागर, श्याम चौधरी, आदेश तिवारी, वरुण शर्मा, विकास भारद्वाज आदि मौजूद थे।

Updated : 21 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top