Home > Archived > ब्रह्मपुत्र नदी पर बनी कृत्रिम झीलों के मुद्दे पर चीन ने दी सफाई

ब्रह्मपुत्र नदी पर बनी कृत्रिम झीलों के मुद्दे पर चीन ने दी सफाई

ब्रह्मपुत्र नदी पर बनी कृत्रिम झीलों के मुद्दे पर चीन ने दी सफाई
X

बीजिंग। तिब्बत में भूकंप के बाद भूस्खलन के कारण ब्रह्मपुत्र नदी पर बनी कृत्रिम झीलों के मुद्दे पर चीन भारत के साथ संपर्क बनाए रखेगा। झीलों के कारण कुछ भारतीय इलाकों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, ब्रह्मपुत्र नदी पर तीन बड़ी कृत्रिम झीलें बन गई हैं जो पिछले महीने तिब्बत में आए 6.4 तीव्रता के भूकंप के कारण ये कृत्रिम झीलें बनी हैं।

हालांकि इन झीलों के आकार और इनमें मौजूद पानी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन यह चिंता सता रही है कि अगर ये झीलें टूटती हैं तो इनसे निकलने वाले पानी से शियांग (अणाचल प्रदेश में) और ब्रह्मपुत्र (असम में) के किनारे रहने वाले लाखों लोग प्रभावित हो सकते हैं। चीन में ब्रह्मपुत्र को यारलुंग तसांगपो कहा जाता है।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, “ चीनी पक्ष सीमापार नदियों पर भारतीय पक्ष के साथ मौजूदा माध्यमों से संपर्क बनाए रखेगा।” उन्होंने कहा कि चीन के अधिकारियों की ओर से किए गए सत्यापन के बाद यह पता चला है कि ये झीलें भारत-चीन सीमा के पूर्वी हिस्से में हैं।

उन्होंने कहा कि ये झीलें प्राकृतिक कारणों से बनी हैं। यह कृत्रिम घटना नहीं है। अधिकृत भारतीय पेशेवरों ने इसका विश्लेषण किया है और स्पष्ट किया है।

Updated : 27 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top