Home > Archived > नौशेरा सेक्टर में पाक ने की नापाक हरकत, एक जवान शहीद

नौशेरा सेक्टर में पाक ने की नापाक हरकत, एक जवान शहीद

नौशेरा सेक्टर में पाक ने की नापाक हरकत, एक जवान शहीद
X

जम्मू। राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर रविवार सुबह पाक ने एक बार फिर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है।

पाक सेना द्वारा शनिवार रात दो बजे के करीब नौशेरा सेक्टर की नियंत्रण रेखा के करीब रूमली धारा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में 19वीं पंजाब रेजीमेंट का एक जवान जसवीर सिंह शहीद हो गया। भारतीय जवानों ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

यह गोलीबारी रविवार सुबह पांच बजे तक चलती रही। इसी दौरान पाक ने पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर दिगवार सेक्टर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Updated : 31 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top