Home > Archived > जामा मस्जिद को कटियार ने बताया जमुना देवी मंदिर

जामा मस्जिद को कटियार ने बताया जमुना देवी मंदिर

जामा मस्जिद को कटियार ने बताया जमुना देवी मंदिर
X

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के जमुना देवी मंदिर होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुगल शासन में तकरीबन 6 हजार स्थानों और भवनों को तोड़ा गया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली स्थित जामा मस्जिद वास्तव में जमुना देवी मंदिर रहा है| उसी प्रकार ताज महल भी तेजो महालय था।

कटियार ने गुरुवार को कहा कि हमारे धार्मिक स्थलों को मुस्लिम शासकों द्वारा निशाना बनाया गया, लेकिन हम सिर्फ राम जन्मभूमि, काशी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर औऱ मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि की ही मांग कर रहे।

वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस और कपिल सिब्बल पर निशाना साधते हुए कहा कि सिब्बल रामजन्मभूमि मामले का निपटारा जल्द नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उस विवादित स्थल पर मस्जिद बनाना चाहती है पर हम ऐसा नहीं होने देंगे।

Updated : 7 Dec 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top