Home > Archived > सूजी ढोकला

सूजी ढोकला

सूजी ढोकला
X

सूजी ढोकला

सामग्री-
सूजी- 1 कप
बेसन- 1 बड़ा चम्मच
खट्टा दही- ½ कप
पानी- ½ कप
हल्दी(ऐच्छिक)- दो चुटकी
शक्कर- 1½ छोटा चम्मच,
हींग- 1 चुटकी,
नमक- स्वादानुसार,
तेल- 1 ½ छोटा चम्मच
ईनो- 1 छोटा चम्मच |

विधि:-
एक बर्तन में सूजी, बेसन, नमक, हल्दी(ऐच्छिक ), हींग, शक्कर, हींग और दही लें और आपस में अच्छे से मिलाएँ. अब इसमें पानी डालें और अच्छे से एक दिशा में फेटें, घोल को 30 मिनट के लिए अलग रखें| अब थाली या ढोकला डिस्क की तली में तेल लगाकर चिकना करें, अब पेस्ट में ईनो डालकर ढोकला डिस्क पर फैला दें, ढोकला मेकर या स्टीमर में 2 गिलास पानी डाले और अच्छा उबाल आने दीजिये, जैसे उबाल आ जाये अब ढोकला डिस्क को ढोकला मेकर के अंदर डाले और ढक्कन लगा दें और 15 मिनट तक के लिये माध्यम आंच पर पकाये| जब ढोकला पक जाए तो डिश को ढोकला मेकर से बाहर निकाल लें और 2 मिनट के लिए ठंडा होने दें| अब ढोकले को मन चाहे आकर में काट लें|

तड़का पेन में राई,जीरा,लाल मिर्च तड़का लें |और बन हुए ढोकले पर आधा गिलास पानी में शक्कर धोलकर ढोकले पर चमच्च की सहायता से डालें| इसके बाद ढोकले पर तड़का डालें , कच्चे हरी धनिया और ताज़े नारियल भूरे से ढोकले की गार्निशिंग करे | स्वादिष्ट चटपटा सूजी ढोकला तैयार है |

Updated : 15 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top