मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों का अब कैडर चेंज नहीं हो पाएगा
रायपुर। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों का अब कैडर चेंज नहीं हो पाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने कैडर बदलने पर अब पूरी तरह से रोक लगा दी है। राज्य पुनर्गठन के बाद से अब तक कर्मचारियों को कैडर बदलने की छूट थी लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा।
दरअसल कैडर रिव्यू के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को लगातार आवेदन मिल रहे थे। जिस पर सख्त ऐतराज जताते हुए जीएडी ने पत्र भेजकर सभी एचओडी को निर्देशित किया है कि कैडर चेंज का आखिरी मौका 31 मार्च 2016 तक था लिहाजा अब कैडर में बदलाव नहीं किया जा सकता। इस निर्देश के बाद जीएडी के पास सैंकड़ों आवेदनों के पेंडिंग रह जाने की उम्मीद है।
Updated : 15 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire