Home > Archived > सकल मराठा समाज से चर्चा करने को तैयार मुख्यमंत्री: पाटिल

सकल मराठा समाज से चर्चा करने को तैयार मुख्यमंत्री: पाटिल

मुम्बई। मराठा समाज की मांगों व आरक्षण के संदर्भ में सकल मराठा समाज से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चर्चा करने के लिए तैयार हैं। इसलिए मुख्यमंत्री से समय लेकर जल्द से जल्द मराठा समाज की मांगों पर चर्चा की जाएगी और इस पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। इस आशय की जानकारी राजस्वमंत्री चंद्रकांत पाटिल ने दिया है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में मराठा समाज आरक्षण पाने के लिए लगातार आंदोलन कर रहा है। हालांकि मराठा समाज की मांगों को लेकर राज्य सरकार किससे चर्चा करे, यही सवाल सरकार के सामने बार-बार आ रहा था। अब सकल मराठा समाज ने सरकार से चर्चा करने की तैयारी करते हुए प्रस्ताव भेजा है, जिसको देखते हुए सरकार भी मराठा समाज से चर्चा करने को तैयार है। सकल मराठा समाज से चर्चा के उपरांत मराठा समाज की मांगों व उनकी समस्याओं का समाधान होगा। ऐसा विश्वास राजस्वमंत्री चंद्रकांत पाटिल ने व्यक्त किया है। पाटिल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि सरकार ने मराठा समाज के हितों में इसके पूर्व अनेक निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि कोल्हापुर में मराठा समाज की महागोलमेज परिषद संपन्न हुई। परिषद में अनेक निर्णय लिए गए, जिसका पाटिल ने अभिनंदन किया है।

Updated : 21 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top