Home > Archived > किसान संघ ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर भरी हुंकार

किसान संघ ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर भरी हुंकार

जबलपुर। भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत किसानों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सिविक सेंटर में धरना प्रदर्शन किया। किसानों की समस्या मूंग-उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था, 18 घंटे थ्री फेस विजली आदि अनेक मुद्दों को लेकर आज सिविक सेंटर में दोपहर 12 बजे से धरना प्रदर्शन किया।
संघ के जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटैल ने बताया कि संघ द्वारा मूंग व उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाए। सभी मंडियों में सभी फसलों की खरीददारी समर्थन मूल्य से कम दामों पर न की जाए। पटवारी को हल्कावार गिरदावली करने के निर्देश दिए जाएं। किसानों की आवश्यकता अनुसार मूंग व उड़द के खरीदी केन्द्र बनाते हुए पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया जाए। गेहूं खरीदी में पल्लेदारी, परिवहन के नाम पर किसानों से जो कमीशन लिया गया है, वह राशि प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों के खातों में वापस की जाए।

पिछले दिनों हुई अरहर खरीदी का भुगतान शीघ्र किया जाए। मूंग व उड़द की सिंचाई के लिए 18 घंटे थ्री फेस बिजली दी जाए। जले हुए ट्रांसफार्मर में सुधार व मेंटीनेंस का कार्य शिकायत के 24 घंटे में किया जाए। नहरों की सफाई व मरम्मत का कार्य वषार्काल के पूर्व किया जाए। आदिवासी बहुल तहसीलों कुण्डम, बरगी में किसानों के वनीय उत्पाद जैसे चिरौंजी, महुआ, हर्र, बहेरा, शहद, आंवला आदि की शासकीय मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था जिले की सभी तहसीलों में किया जाए।

Updated : 19 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top