Home > Archived > मेहनत करने वाले हमेशा सफल होते है

मेहनत करने वाले हमेशा सफल होते है

एसआर ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन ने रंगारंग आयोजन में दी सीनियर छात्रों को विदायी

झांसी। एस0 आर0 ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, अम्बाबाय झांसी में बी.टेक., एम.बी.ए., बी.फार्मा, एम.सी.ए, बी.बी.ए., बी.सी.ए. के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह देकर विदाई समारोह ÓÓविगम-2017ÓÓ का आयोजन किया गया।

इस मौके पर गु्रप डायरेक्टर प्रो0 (डा0) अर्चना लाला ने मॉं सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण किया तथा विद्यार्थियों को आगे बढऩे के लिये प्रेरित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले हमेशा सफल रहते है। पुरातन छात्र संस्थान के हिस्सा रहे है और रहेंगे। फेयरवेल पार्टी में बी.टेक के मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग, इलैक्ट्रानिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, एम.बी.ए., बी.फार्मा, एम.सी.ए. बी.बी.ए, बी.सी.ए के अन्तिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को जूनियर छात्र-छात्राओं ने भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य व गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। किसी ने गीत गाया तो किसी ने शानदार नृत्य किया। अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह भी भेंट किये गये। पूर्व में छात्राओं ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। कार्यक्रम के ओवर ऑल संयोजक एम.बी.ए. विभागाध्यक्ष विकास चौरसिया व ई.सी. विभागाध्यक्ष इं अंकित श्रीवास्तव रहे।

Updated : 7 Jun 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top