Home > Archived > नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करने हेतु मोबाइल एप लांच

नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करने हेतु मोबाइल एप लांच

नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करने हेतु मोबाइल एप लांच
X

संस्कृति मंत्रालय ने एक मोबाइल ऐप का अपडेट वर्जन जारी किया है। इस ऐप के माध्यम से भारत के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जुड़ सकते हैं। इसके माध्यम से इच्छुक व्यक्ति देशभर में कहीं पर बैठा जानकारी ले सकता है। इस ऐप में संगीत, रंगमंच, नृत्य, फिल्म शो, हर किसी के लिए कुछ न कुछ है।


इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक बनाने, इतिहास और परंपराओं में रूचि पैदा करने की दिशा में सरकारी तंत्र तेजी से काम रहे हैं। डिजिटल इंडिया महज नारा नहीं रह गया है बल्कि इसे ज़मीनी हकीकत बनाने में मंत्रालय के तमाम विभागों ने काफी सक्रियता दिखाई है।

महेश शर्मा की दिलचस्पी अपने देश की कला, संस्कृति, संगीत, नृत्य, रंगमंच के अलावा अपनी परंपराओं और धरोहरों के संरक्षण में है और उनकी सक्रियता इस दिशा में लगातार दिखाई देती रही है।

वास्तव में लोक और आदिवासी कला और संस्कृति के संरक्षण के साथ साथ कलाकारों के हित में काम करने की ये पहल उम्मीद जगाने वाली है। इसका अंदाज़ा मौजूदा बजट में संस्कृति मंत्रालय के लिए 17.5 फीसदी की गई बढ़ोत्तरी से लगाया जा सकता है।

Updated : 12 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top