Home > Archived > ऊंची कूद में शरद ने रजत, वरुण ने कांस्य पदक जीता

ऊंची कूद में शरद ने रजत, वरुण ने कांस्य पदक जीता

ऊंची कूद में शरद ने रजत, वरुण ने कांस्य पदक जीता
X


नई दिल्ली।
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की ऊंची कूद स्पर्धा में भारत के शरद कुमार और वरुण भाटी ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक पर कब्जा किया। शरद और भाटी ने पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा के टी-42 श्रेणी में भाग लिया।

शरद ने 1.84 मीटर की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ ऊंचाई को पार करते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। जबकि रियो पैरालिंपिक्स के पदक विजेता भाटी-ने 1.77 मी. की ऊंचाई को पार कर कांस्य पर हासिल कर लिया।

संयुक्त राज्य अमेरिका के सैम ग्रेव ने 1.86 मी. की ऊंचाई के साथ स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया। अब तक विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत ने पांच पदक हासिल किया है। जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक हासिल किया। भारत पदक तालिका में 29वें स्थान पर है।

Updated : 23 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top