Home > Archived > खाली पेट चाय पीने से हो सकती हैं ये बीमारियाँ

खाली पेट चाय पीने से हो सकती हैं ये बीमारियाँ

खाली पेट चाय पीने से हो सकती हैं ये बीमारियाँ
X

हर किसी को लगभग सुबह-सुबह चाय पीना पसंद होता है। कुछ लोग तो ऐसे भी भी होगें जिनको अगर सुबह-सुबह चाय न मिले तो उनकी नींद ही नहीं खुलती है। या कहा जाये तो उनके सर में भी दर्द होने लगता है। पर क्या आपको पता है की खाली पेट चाय पीने से हमारे शरीर को किन किन समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। अगर नहीं जानते तो इस खबर को ज़रूर पढ़े,क्योकि आज हम आपको खाली पेट चाय पीने के नुक़्सानो के बारे में बताने जा रहे है।

खाली पेट चाय पीने से होते है ये लक्षण

-सुबह सुबह खाली पेट चाय पीने से चाय में मौजूद चीनी भी हमारे शरीर के अंदर जाती है जो वजन बढ़ने का कारन बन सकती है। जिससे मोटापे की समस्या हो सकती है।

-खाली पेट चाय पीने से हड्डियों में दर्द होने लगता है इसके अलावा दांतो में भी पीलापन आ जाता है।

-चाय में कैफिन की भरपूर मात्रा होने के कारन ये दिमाग को उत्तेजित करने का काम करता है। अगर आप खाली पेट चाय का सेवन करते है तो इससे आपको तनाव और अवसाद जैसी समस्या हो सकती है।

-कुछ लोगो को कड़क चाय पीना पसंद होता है। लेकिन अगर सुबह खाली पेट आप ज़्यादा स्ट्रांग चाय का सेवन करते है तो इससे पेट की अंदरुनी सतह में जख्म हो जाते हैं जो धीरे-धीरे पेट में अल्सर का रूप ले लेता है।

-खाली पेट में चाय का सेवन करने से पेट में एसिडिटी की समस्या हो जाती है और साथ ही पाचन शक्ति भी कमज़ोर हो जाती है।

Updated : 5 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top