प्रदर्शनी में दिखा परिधानों का परंपरा के साथ सुंदर समन्वय
X
X
-डेजलिंग क्लब की हरियाली तीज व रक्षा बंधन प्रदर्शनी शुरू
प्रतियोगिता में विजयी विधू बत्रा को हरियाल तीज क्वीन सम्मान देती बबिता चैहान, नीतू धनवानी, अर्णिमा भार्गव व आदि
आगरा। भारतीय परंपरा और नारी के सौंदर्य को गरिमा के अनुरूप उत्सवों के रंग में ढालते हुए बुधवार को डेजलिंग क्लब की डेजलिंग लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी का बुधवार को शुभारंभ हो गया। सुहाग की रक्षा के लिए किए जाने वाले व्रत हरियाली तीज और भाई-बहन की प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को केंद्र में रखते हुए प्रदर्शनी में परिधान और परंपराओं का अद्भुद समन्वय इस प्रदर्शनी में दिखाई दिया।
फतेहाबाद रोड स्थित अमर में लगी इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, क्लब की संयोजक व समाजसेवी नीतू धनवानी और संयोजक अर्णिमा भार्गव ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
नीतू धनवानी ने बताया कि प्रदर्शनी में करीब 36 स्टाॅल लगाए गए हैं। दिल्ली, मुंबई, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, चंडीगढ के स्टाॅल्स पर राखी व हरियाली तीज उत्सवों से सम्बंधित परिधान रखे गए हैं। शाम को हरियाली उत्सव तीज कार्यक्रम व प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विधू बत्रा प्रथम व हीर परवानी द्धितीय रहीं। निर्णायक की भूमिका में भाजपा नेता व समाजसेवी बबिता चैहान, डाॅ. सरोज प्रशांत आदि उपस्थित रहीं।
Updated : 6 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire