Home > Archived > मिस्र के शहर अलेग्जांद्रिया में दो ट्रेनों की टक्कर, 36 की मौत, 120 घायल

मिस्र के शहर अलेग्जांद्रिया में दो ट्रेनों की टक्कर, 36 की मौत, 120 घायल

मिस्र के शहर अलेग्जांद्रिया में दो ट्रेनों की टक्कर, 36 की मौत, 120 घायल
X

काहिरा। उत्तरी मिस्र के तटीय शहर अलेक्जेंड्रिया में भीषण ट्रेन हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि 120 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह हादसा तब हुआ जब ट्रेन मिस्र की राजधानी काहिरा से जा रही थी और दूसरी पोर्ट सईद की ओर से आ रही थी। यह जानकारी शनिवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

बीबीसी के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती संकेतों के मुताबिक एक ट्रेन खराब होकर ट्रैक पर खड़ी हो गई थी जब दूसरी ट्रेन उससे टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही आपात सेवाएं मौके पर पहुंच गई। मतकों बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मिस्र के यातायात मंत्री ने हादसे के जांच का आदेश दे दिया है।

विदित हो कि मिस्र में सबसे जानलेवा रेल हादसा 2002 में हुआ था जब राजधानी क़ाहिरा के पास एक ट्रेन में आग लग गई थी। इस हादसे में 370 लोग मारे गए थे।

Updated : 12 Aug 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top