Home > Archived > नोकिया 3310 जल्द आ सकता है बाजार में

नोकिया 3310 जल्द आ सकता है बाजार में

नोकिया 3310 जल्द आ सकता है बाजार में
X

स्वदेश वेब डेस्क। जी हाँ, एएचएमडी ग्लोबल आने वाले समय में अपने नोकिया 3310 2017 के नए 3जी वेरिएंट को भी पेश करने वाली है। जानकारी की माने तो नोकिया अपने प्रसिद्ध फीचर फोन 3310 2017 के एक 3जी वैरिएंट पर कार्य कर रहे है। दावे के मुताबिक फोन को नोकिया 8 के साथ 16 अगस्त को पेश किया जायेगा। हालाँकि कंपनी के द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

बता दें कि नोकिया 3310 फोन 2017 को इस साल हुए एमडब्लूसी 2017 में फरवरी में पेश किया था। इसके अलावा कंपनी ने नोकिया 6 के ग्लोबल वैरिएंट, नोकिया 5 और नोकिया 3 को पेश किया था। यह भी माना जा रहा है कि नोकिया 3310 के 3जी वैरिएंट को या तो सितम्बर के अंत में या अक्टूबर की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। आपको बता दे कि पिछले महीने एफसीसी सर्टिफिकेशन में नोकिया 3310 के 3जी वैरिएंट को देखा गया है।

Updated : 13 Aug 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top