Home > Archived > शनि के मार्गी होने से बदलेगी किस्मत

शनि के मार्गी होने से बदलेगी किस्मत

शनि के मार्गी होने से बदलेगी किस्मत
X

-25 अगस्त से शाम पांच बजकर 19 मिनट पर वृश्चिक राशि में मार्गी हो रहे हैं शनि

ग्वालियर।
शनि का नाम सुनते ही सभी लोग भयभीत हो उठते हैं। शनि मनुष्य को उसके कर्मों का फल प्रदान करते हैं। इन फलों में मुनष्य को कभी-कभी दण्ड भी मिलता है। जब यह शनि मनुष्य को लाभ प्रदान करते हैं तो उसकी खुशी कई गुना बढ़ जाती है। न्यायाधिपति शनिदेव 25 अगस्त शुक्रवार को शाम पांच बजकर 19 मिनट पर वृश्चिक राशि में मार्गी हो रहे हैं। शनि के मार्गी होने से लगभग सभी राशियों को लाभ होगा।

उल्लेखनीय है कि शनि छह अप्रैल 2017 को वक्री हुए थे। लगभग 141 दिन वक्री रहने के दौरान शनि ने सभी राशियों के साथ पृथ्वी के समस्त पर्यावरण को भी प्रभावित किया लेकिन 25 अगस्त से शनि फिर मार्गी हो रहे हैं। इस तरह वृश्चिक राशि में मार्गी होने के बाद शनि पुन: धनु राशि में 26 अक्टूबर गुरुवार शाम छह बजकर 11 मिनट पर पुन: लौट आएंगे। ज्योतिषाचार्य पं. सतीश सोनी के अनुसार शनि के गोचर, साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा का जीवन में बहुत गहरा असर होता है।

शनि का राशियों पर होने वाला प्रभाव

मेष - नौकरी की बाधा दूर होगी और आर्थिक स्थिति होगी मजबूत।
वृषभ- वैवाहिक जीवन में मधुरता और भाग्योदय।
मिथुन- बीमारियों से छुटकारा और शत्रु परास्त होंगे।
कर्क- संतान की ओर से शुभ समाचार और विदेश यात्रा।
सिंह- भूमि भवन, वाहन सुख और रोग मुक्त होंगे।
कन्या- अचानक लाभ, मान सम्मान में वृद्धि।
तुला- संकट से निदान और व्यापारिक लाभ।
वृश्चिक- ज्ञान में वृद्धि और शत्रु होंगे शांत।
धनु- पदोन्नती का योग और भाग्य का नया उत्सर्जन होगा।
मकर- धन लाभ के प्रबल योग।
कुंभ- पद प्रतिष्ठा में वृद्धि।
मीन- धर्म में रूझान, सम्मान प्राप्त होना एवं तीर्थ यात्रा का योग।

Updated : 19 Aug 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top