रक्षाबंधन पर बहनें कराएंगी भाइयों को नशे से दूर रहने का संकल्प
X
X
भोपाल। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों से सभी प्रकार के नशे से दूर रहने का वचन मांगेगी। महिला सशक्तिकरण संचालनालय ने इसके लिए एक अनूठी पहल की है। 'सशक्त परिवार सशक्त देश' पहल के अंतर्गत पूरे प्रदेश में सकल्प पत्र भेजे जा रहे हैं। सभी सांसदों, विधायकों, जिला पंचायत, जनपद पंचायत अध्यक्षों, महापौर, पार्षद, कालेज स्कूलों तक पहुंचाए जा रहे हैं। सभी भाइयों तक यह संकल्प पत्र पहुंचेगा जिसे बहनों की पूजा की थाली में रखना होगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार शाम को मंत्रालय में संकल्प पत्र का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने नवाचारी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े उद्देश्य पूरे होते हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस इस अवसर पर उपस्थित थीं।
Updated : 2 Aug 2017 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire