Home > Archived > महाकाल बाबा को राखी बांध लगाया सवा लाख लड्डुओं का भोग

महाकाल बाबा को राखी बांध लगाया सवा लाख लड्डुओं का भोग

महाकाल बाबा को राखी बांध लगाया सवा लाख लड्डुओं का भोग
X


उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में भी सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। लोग भगवान महाकाल को राखी बांधकर मन्नतें मांग रहे हैं। इधर, श्रावणी पूर्णिमा पर सोमवार को अलसुबह भगवान महाकाल की भस्म-आरती में अलग ही नजारा देखने को मिला। भस्म-आरती के दौरान भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया और भोलेनाथ को राखी बांधकर सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया।

महाकाल के पुजारी प्रदीप गुरु ने बताया कि भस्म-आरती में भगवान महाकाल को राखी बांधकर मंदिर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस दौरान उन्हें सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया, जो दिनभर भक्तों को प्रसादी के रूप में बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर ही नहीं, दूर-दराज के इलाके से भी श्रद्धालु आज भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को चंद्रगहण होने के कारण सुबह से राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर एक बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि चंद्रग्रहण के चलते दोपहर एक बजे बाद भक्तों को महाभोग का प्रसाद नहीं बांटा जाएगा। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित अन्नक्षेत्र भी दोपहर बाद बंद रहेगा।

Updated : 7 Aug 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top