Home > Archived > कुकीज खीर बनाये कुछ इस प्रकार

कुकीज खीर बनाये कुछ इस प्रकार

कुकीज खीर बनाये कुछ इस प्रकार
X


स्वदेश वेब डेस्क। आप सब ने कई प्रकार की खीर बनाई और खाई होगी लेकिन कभी आपने कुकीज खीर बनाई या खाई है। अगर नहीं बनाई है तो बच्चो के लिए आज ही बनाये कुकीज खीर यह खीर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और ये आसानी से बन जाती है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। वहीं ये खीर बच्चों को बहुत पसंद भी आती है। कुकीज खीर बनाने की विधि.....

सामग्री - बिस्कुट 1 कप, गरम किया हुआ दूध 1 लीटर, ब्राउन शुगर या शुगर 1 कप, इलायची पावडर 1 चम्मच, काजू, रोस्ट किया हुआ 1 चम्मच

विधि - दूध में शक्कर मिलाकर उसे अच्छी तरह से उबाल कर लगभग आधा लीटर कर लें। इसके बाद फिर उसे गैस से उतारें और उसमें बिस्कुट तोड़कर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। साथ ही इसमें इलायची पावडर भी डालें। उसके बाद काजू को हल्का सा घी में रोस्ट करके खीर के ऊपर सजाएं। और इसे गरमा गरम सर्व करें। अगर आप चाहें तो इसे फ्रिज में ठंडा करके भी खा सकती हैं।

Updated : 17 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top