Home > Archived > गिरिराज तलहटी में असहायों की सेवा को खुला अपना घर

गिरिराज तलहटी में असहायों की सेवा को खुला अपना घर

मथुरा। दीन-हीन, निशक्त, असहायों की सेवा में जुटे अपना घर ने गोवर्धन में भी सेवा प्रकल्प शुरु कर दिया है। गोवर्धन के वंशीवट सेवाश्रम में अपना घर का शुभारंभ मलूक पीठाधीश्वर संत राजेन्द्र दास महाराज, महामंडलेश्वर डा. परमानंद दास व विधायक कारिन्दा सिंह ने किया। वहीं सात सौ शैय्या के नवीन अपना घर भवन निर्माण की शिला पट्टिका का भी पूजन कर शिलान्यास किया गया। अपना घर के संस्थापक डा. बीएम भारद्वाज ने बताया कि गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित वंशीवट सेवाश्रम में भी उनकी टीम ने अपना घर स्थापित कर असहायों की सेवा शुरू कर दी है।

जल्द ही परिक्रमा मार्ग स्थित कुसुम सरोवर के निकट सात सौ शैय्या के अपना घर का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। जहां असहायों, निशक्तों, विक्षिप्तों की सेवा के साथ वृद्धों को भी ठिकाना मिलेगा। इतना ही नही वहां एक विशाल ऑडीटोरियम का भी निर्माण किया जायेगा। देश के भरतपुर, दिल्ली, बीकानेर, सहित कुल अ_ारह अपना घर में करीब चार हजार ऐसे लोगों की सेवा की जा रही है। उन्हें ठीक कर उनके परिजनों से मिलाया जा रहा है। वहीं क्षेत्रीय विधायक ने अपना घर संस्था के संस्थापक दंपति डा. बीएम भारद्वाज व डा माधुरी भारद्वाज के इस नेक सेवा प्रकल्प की सराहना की। इस दौरान महंत अशोक नारायन दास, दानबिहारी मुखिया, जिला पंचायत सदस्य ठा. खजान सिंह, डा. विनोद दीक्षित, बिहारी चकाचक, सुदीप भट्ट, डा. श्रीनाथ कौशिक, त्रिलोकी नाथ कौशिक, भाजपा नेता मौनू पंडित, पूर्व चेयरमैन सौंख सुभाष बाबू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




Updated : 4 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top