Home > Archived > न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर से कम्युनिस्ट नेता डी राजा ने की मुलाकात

न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर से कम्युनिस्ट नेता डी राजा ने की मुलाकात

न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर से कम्युनिस्ट नेता    डी राजा ने की मुलाकात
X

नई दिल्ली। मुख्य न्यायाधीश की कार्यशैली पर प्रश्न उठाने वाले न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता डी राजा मुलाकात करने उनके पास पहुंचे उन्होंने अपनी सफाई में कहा है कि उनकी मुलाकात राजनीतिक नहीं थी।विदित है की डी राजा न्यायमूर्ति चेलमेश्वर से पहले से ही परिचित रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ न्यायाधीशों जे चेलमेश्वर, रंजन गोगोई, मदन लोकुर और कुरियन जोसफ ने शुक्रवार सुबह प्रेसवार्ता कर मुख्य न्यायाधीश की प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। ऐसे में उन्हें लगा कि यह बात देश को बतानी चाहिए।

Updated : 12 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top