Home > Archived > सेंवई उपमा

सेंवई उपमा

सेंवई  उपमा
X

सेंवई उपमा

सामग्री: सेंवई -2 कप (भुनी हुई), मटर - आधा कप, हरी मिर्च - 2 (कटी हुई), प्याज - एक (कटी हुई), टमाटर -एक (कटी हुई), हरा धनिया, सरसों के दाने - आधा चम्मच, तेल, सॉस, नमक स्वादानुसार।


विधि: सेवई उपमा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गरम करें, जब तेल गरम हो जाए तो उसमें सरसों के दाने और प्याज डालें, जब प्याज हल्की सुनहरी हो जाए तब उसमें टमाटर, हरी मिर्च, मटर डालकर पकाएं।
जब सारी सामग्री अच्छे से पक जाए तब इसमें सेंवई और नमक डालें। इसमें एक कप पानी और सॉस डालें । जब पानी अच्छे से सूख जाए तब इसमें ऊपर से हरा धनिया डालें। सेंवई उपमा बनकर तैयार है।

Updated : 5 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top