Home > Archived > कांगो में गत माह शांतिरक्षकों पर हुए हमले की जांच करेगा संयुक्त राष्ट्र

कांगो में गत माह शांतिरक्षकों पर हुए हमले की जांच करेगा संयुक्त राष्ट्र

कांगो में गत माह शांतिरक्षकों पर हुए हमले की जांच करेगा संयुक्त राष्ट्र
X

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो में गत माह शांति रक्षकों पर हुए हमले की जांच के लिए विशेष दल का गठन किया है। इस हमले में संयुक्त राष्ट्र के 15 शांतिरक्षक मारे गए थे और 43 अन्य घायल हो गए थे।

उत्तर कीवू प्रांत के बेनी क्षेत्र में सात दिसंबर को हुआ यह हमला इस अफ्रीकी देश में हाल फिलहाल के इतिहास में संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षकों पर हुआ सबसे बड़ा हमला था।

संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में कहा कि महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा सेना में काम कर रहे रूसी नागरिक दिमित्री तितोव को विशेष जांच दल का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया है।

यह दल इस इलाके में शांति रक्षकों के खिलाफ हुए अन्य हमलों की भी जांच करेगा। इसमें कहा गया है, विशेष जांच दल खास तौर से सात दिसंबर के हमले की जांच करेगा जिसमें तंजानिया के 15 शांति रक्षक मारे गए थे, 43 घायल हो गए थे और एक अब भी लापता है।

Updated : 6 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top