Home > Archived > दीवानगी ऐसी कि हर चीज रंग दी लाल और सफेद

दीवानगी ऐसी कि हर चीज रंग दी लाल और सफेद

दीवानगी ऐसी कि हर चीज रंग दी लाल और सफेद
X


नई दिल्ली। बंगलुरू के एक शख्स को रेड और व्हाइट रंग का ऐसा जुनून है कि उसने अपने घर की दीवारों, पर्दों, कटलरी और कार के साथ कपड़े तक इन दो रंगों में रंग दिए हैं।

गाड़ी से लेकर कपड़े तक

सवन का ये क्रेज इस कदर है कि उनके घर का हर वाहन जाहे कार हो या दोपहिया लाल और सफेद ही है। इतना ही नहीं उनका पूरा परिवार इन्ही दो रंगों के कपड़े पहनता है।

लाल सफेद अंत: सज्जा

बात यहीं खत्म नहीं होती सवन के घर के अंदर का पूरा इंटीरियर भी लाल और सफेद रंग का ही है। सोफा हो, दीवारें हो या फिर पर्दे हों सब इन्हीं दो रंगों के कांबिनेशन में दिखाई पड़ते हैं। घर के लिविंग रुम में इस विचित्र शौक से सिर्फ टीवी ही बचा हुआ दिखाई देता है।

ऊबते नहीं इस रंग से

कोई और हो तो एक जैसे रंगों के बीच रहते हुए पागल हो जाये पर सवनराज के साथ ऐसा बिलकुल नहीं है वे अपने इस जुनून से बेहद खुश और संतुष्ट हैं और कतई ऊबते नहीं हैं।

कमिटमेंट की हद

सवन का अपने रंगों से दीवानेपन के साथ कमिटमेंट मैचलेस है, इसीलिए घर, गाड़ी और कपड़ों पर ही खत्म नहीं होता उनकी हर फैशन ऐसेसरी जैसे, फोन का कवर, घड़ी, कफलिंक, अंगूठी, ब्रेसलेट, की चेन और हेडफोन तक लाल और सफेद रंग का ही है।

क्या-क्या देखोगे

आप देख कर थक जायेंगे पर सवन इन रंगों के सामान से नहीं थकेंगे इसीलिए वो टूथपेस्ट, टूथब्रश और टॉयलेट ऐसेसरीज भी लाल और सफेद रंगों की ही इस्तेमाल करते हैं।

आॅफिस भी नहीं बचा

घर तो घर आॅफिस भी देख लो जिसे सवन ने रेड एंड व्हाइट कर दिया है।

बन गया है सेलिब्रिटी

अपने इस जुनून के कारण सवनराज बंगलुरु में एक सेलिब्रिटी की तरह मशहूर हो चुके हैं और उनके परिवार को लोग रेड एंड व्हाइट फेमिली के नाम से पहचानते हैं।

Updated : 8 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top