Home > Archived > सामूहिक नि:शुल्क विवाह समारोह 17 को

सामूहिक नि:शुल्क विवाह समारोह 17 को

सामूहिक नि:शुल्क विवाह समारोह 17 को
X

ग्वालियर, न.सं.। जनउत्थान न्यास के तत्वावधान में 17 फरवरी को फुलैरा दौज के अवसर पर नि:शुल्क विवाह एवं निकाह समारोह वीर सावरकर सरोवर (कटोराताल) के सामने पं. रविशंकर हॉस्टल के पास स्थित मैदान पर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी पत्रकारों को न्यास के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने दी।

डॉ. सिकरवार ने बताया कि इस आयोजन में सर्वजातीय 251 जोड़ों के नि:शुल्क विवाह एवं निकाह हेतु भेंट किए जाने वाले उपहारों में वृद्धि की गई हैं। न्यास जो सामान दे रहा है, उसके अलावा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ भी इन्हें दिलवाया जा रहा है। डॉ. सिकरवार ने बताया कि 15 फरवरी को विवाह स्थल पर मेंहदी व हल्दी की रस्म के साथ महिला संगीत का भी आयोजन होगा। विवाह समारोह में छह दिव्यांग जोड़ों का विवाह और 19 जोड़ों का निकाह भी होगा। भोजन की व्यवस्था एम.एल.बी. कॉलेज मैदान पर रहेगी, जिसमें 50,000 से अधिक लोगों के भोजन के लिए 150 स्टॉल लगाए जाएंगे। बारात सुबह आठ बजे गाजे-बाजे के साथ अचलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर विवाह स्थल पहुंचेगी, जहां द्वार पर दूल्हों का तिलक लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा। विवाह की रस्म के बाद विदाई की रस्म भी धूमधाम से की जाएगी। बहनों की विदाई 251 कारों से होगी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर वर-वधु को गृहस्थी का संपूर्ण सामान भी दिया जाएगा।

Updated : 13 Feb 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top