Home > Archived > मक्का की मस्जिद में महिलाओं की बोर्ड गेम खेलने वाली तस्वीर पर मचा बवाल

मक्का की मस्जिद में महिलाओं की बोर्ड गेम खेलने वाली तस्वीर पर मचा बवाल

मक्का की मस्जिद में महिलाओं की बोर्ड गेम खेलने वाली तस्वीर पर मचा बवाल
X

रियाद। मक्का की मस्जिद में बुर्का में महिलाओं की ‘बोर्ड गेम’ खेलने वाली तस्वीर के वायरल होने से पूरी दुनिया में बवाल खड़ा हो गया है। स्टेपफीड वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, चार मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सऊदी प्रशासन ने बयान भी जारी किया है। मक्का मस्जिद प्रशासन के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, “ पिछले हफ्ते शुक्रवार को रात 11 बजे सुरक्षा अधिकारियों ने चार महिलाओं को 'सिक्वेंस' बोर्ड गेम खेलते पाया।

बयान में आगे कहा गया है कि उन्होंने महिला अधिकारियों को मौके पर भेजा और उन महिलाओं से मस्जिद की पवित्रता का ख्याल रखने को कहा गया। महिलाओं ने भी मस्जिद प्रशासन के साथ सहयोग किया और उस जगह से चलीं गईं।

काफी लोग इसके लिए महिलाओं की आलोचना करते नजर आए, तो कई को इसमें कोई बुराई नहीं दिखी। इससे पहले साल 2015 में भी सऊदी अरब में मदीना की मस्जिद-ए-नबवी में ताश खेलते हुए एक लड़के की तस्वीर सामने आई थी। बाद में उस लड़के को इस हरकत के लिए गिरफ्तार किया गया था।

Updated : 24 Feb 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top