Home > Archived > नींबू से दूर होता है वास्तुदोष

नींबू से दूर होता है वास्तुदोष

नींबू से दूर होता है वास्तुदोष
X

धार्मिक कार्यो के रूप में प्रायः नींबू का प्रयोग नजर दोष तथा किसी के द्वारा टोने-टोटके से बचाने के लिए भी किया जाता है। नींबू का विभिन्न प्रकार से प्रयोग करके बुरी नजर एवं बुरी हवाओं से बचा जा सकता है। नींबू घर में रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं।

1. नींबू का पौधा घर में होने से बुरी हवाएं घर में प्रवेश नहीं कर पाती है। इससे वास्तुदोष का प्रभाव भी कम हो जाता है।

2. नींबू खट्टा होता है इसलिए इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है और सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है।

3. व्यवसाय और दुकान के बाहर नींबू लटकाने से आपके व्यवसाय में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं पड़ता है और व्यवसाय में वृद्धि होती है।

4. यदि किसी मनुष्य को रात में अक्सर डारवने सपने आते है, जिसके कारण वह डर जाता है और ठीक से नींद नहीं आती है। ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति की तकिए के नीचे एक हरा नींबू रख दें और सूख जाने पर वह नींबू हटाकर दूसरा हरा

5. नींबू रख दें। यह क्रिया लगातार 5 बार करने से बुरे सपने आना बंद हो जाऐंगे और ठीक से नींद भी आने लगेगी।

Updated : 4 Feb 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top