Home > Archived > अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से लोगों में रोष

अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से लोगों में रोष

मथुरा। आगरा-मथुरा रोड स्थित औरंगाबाद में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा की शरारती तत्वों ने रात में उंगली क्षतिग्रस्त कर दी। घटना से अनुयायियों में रोष फैल गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को शांत कराया।

औरंगाबाद में जिला शासकीय अधिवक्ता बद्री प्रसाद सिंह के आवास के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। शनिवार रात में असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को पत्थर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

रविवार को सुबह इसकी जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। इसकी जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सदर बाजार संतोष त्यागी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इससे असामाजिक तत्वों का कृत्य बताते हुए उनका पता लगाकर कार्यवाही किए जाने की मांग की। साथ ही 2 दिन के अंदर प्रतिमा को बदलवाए जाने की मांग भी की। पुलिस ने उन्हें शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिला कर शांत किया है।

Updated : 5 Feb 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top