Home > Archived > टैलीकॉम सेक्टर में नौकरियों की बहार

टैलीकॉम सेक्टर में नौकरियों की बहार

टैलीकॉम सेक्टर में नौकरियों की बहार
X

डिपार्टमैंट आॅफ टैलीकॉम (डी.ओ.टी.) एक हफ्ते के अंदर पब्लिक कमैंट लेने के लिए नैशनल टैलीकॉम पॉलिसी 2018 जारी कर सकता है, जिस कारण टैलीकॉम सैक्टर में नौकरियों की बहार लग सकती है। यह जानकारी इससे जुड़े एक अधिकारी ने दी है। भारतीय टैलीकॉम मार्कीट इस वक्त वित्तीय दबाव झेल रहा है। उम्मीद है कि इस पॉलिसी के बाद यह फिर से ग्रोथ के रास्ते पर आ जाएगा। इस पॉलिसी का उद्देश्य इस सैक्टर में 20 लाख नई नौकरियां पैदा करना और 2022 तक 90 करोड़ ब्राडबैंड कनैक्शन देना है।
केंद्रीय बजट 2018-19 का अध्ययन करने से यह पता चला है कि पिछले 2 वर्षों में केंद्र सरकार में तकरीबन 2.53 लाख नौकरियां पैदा हुईं। मार्च 2018 तक केंद्र सरकार का अनुमानित कार्य बल 35.05 लाख होगा। दस्तावेजों के मुताबिक मार्च 2018 तक विदेश मंत्रालय में अनुमानित 1,196 कर्मचारियों की वृद्धि होगी। इसी तरह केंद्र सरकार के अन्य विभागों में भी इस साल मार्च तक कर्मचारियों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।

Updated : 6 Feb 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top