Home > Archived > उत्तर प्रदेश में होती हैं सबसे अधिक सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं

उत्तर प्रदेश में होती हैं सबसे अधिक सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं

उत्तर प्रदेश में होती हैं सबसे अधिक सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं
X

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सांप्रदायिक हिंसा होती है। राज्यसभा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया है कि देश में वर्ष 2017 के दौरान सांप्रदायिक हिंसा की कुल 822 घटनाएं हुई हैं जिनमें 195 मामले सिर्फ उत्तर प्रदेश से हैं।

गृह राज्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 की 822 सांप्रदायिक घटनाओं में उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे नंबर कर्नाटक हैं जहां 100 मामले, राजस्थान में 91 मामले, बिहार में 85 मामले और मध्यप्रदेश में 60 मामले हुए थे। उन्होंने बताया है कि वर्ष 2016 में ऐसी 703 घटनाएं और 2015 में 751 घटनाएं हुई थीं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में भी सांप्रदायिक हिंसा की सर्वाधिक 162 घटनाएं उत्तर प्रदेश में हुई थीं जबकि कर्नाटक में ऐसी 101 घटनाएं, महाराष्ट्र में 68 घटनाएं, बिहार में 65 घटनाएं और राजस्थान में 63 घटनाएं हुई थीं। उन्होंने यह भी बताया कि सूचना के अनुसार, इन घटनाओं के कारण धार्मिक, जमीन एवं संपत्ति संबंधी विवाद, लिंग आधारित अपराध, सोशल मीडिया संबंधी मुद्दे तथा अन्य कारण हैं।

Updated : 14 March 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top