Home > Archived > देश की 64 बैंकों के निष्क्रिय खातों में जमा हैं 11,302 करोड़ रुपए : आरबीआई

देश की 64 बैंकों के निष्क्रिय खातों में जमा हैं 11,302 करोड़ रुपए : आरबीआई

देश की 64 बैंकों के निष्क्रिय खातों में जमा हैं 11,302 करोड़ रुपए : आरबीआई
X

नई दिल्ली। आरबीआई की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक देश के 64 बैंकों के तीन करोड़ निष्क्रिय खातों में 11,302 करोड़ रुपए शेष पड़े हुए हैं। इस राशि पर दावा करने वाला कोई नहीं है।

हम आपको बता दें कि इस राशि में से सबसे ज्यादा राशि स्टेट बैंक अॉफ इंडिया (एसबीआई) के पास 1,262 करोड़ रुपए हैं। 1,250 करोड़ रुपए के साथ पीएनबी दूसरे स्थान पर है। अन्य राष्ट्रीकृत बैंकों के पास शेष 7,040 करोड़ की राशि इन निष्क्रिय खातों में पड़ी हुई हैं। वहीं, आरबीआई के मुताबिक एक्सिस, डीसीबी, एचडीएफसी,आईसीआईसीआई, इंडसइंड, कोटक महिन्द्रा व यस बैंक के निष्क्रिय खातों में कुल 824 करोड़ रुपए पड़े हैं। हालांकि यह राशि देश के बैंकों में जमा कुल राशि का एक छोटा सा हिस्सा है।

उल्लेखनीय है कि एसबीआई ने अपने 41.2 लाख बचत खाते को बंद करने की जानकारी दी थी क्योंकि इन खातों में प्रावधानित न्यूनतम राशि से भी कम राशि मौजूद थी।इस बीच आईआईएम-बी के पूर्व प्राध्यापक चरण सिंह ने कहा है कि निष्क्रिय खाते या तो मृत लोगों के हैं या एेसे लोगों के हैं जिनके पास कई बैंकों में खाते मौजूद हैं। इस राशि की ज्यादा व्याख्या करने की जरूरत नहीं है। इसमें बेनामी राशि शामिल नहीं है।

उल्लेखनीय है कि बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 के मुताबिक बैंकों को हर कैलेंडर साल के अंत में 10 साल से निष्क्रिय खातों की जानकारी आरबीआई को देनी पड़ती है। लेकिन यह कानून यह भी कह रहा है कि कोई भी जमाकर्ता या दावाकर्ता 10 साल बाद भी अपनी राशि पर हक जता सकता है और बैंक को उसकी राशि लौटानी पड़ेगी।

Updated : 18 March 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top