झूठ बोलना बनी राहुल की पहचान : रविशंकर प्रसाद
X
X
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं और यह अब उनकी पहचान बन गयी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कांग्रेस अधिवेशन में कहा था कि भाजपा कौरव की तरह सत्ता की लड़ाई लड़ रही है और कांग्रेस पांडवों की तरह सच की लड़ाई लड़ रही है।
रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें लगा था कि अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी में विनम्रता आयेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नगालैंड और त्रिपुरा में शून्य पर रही और फुलपुर और गोरखपुर में उनके नेताओं की जमानत भी जब्त हो गई। प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकाल में कई लैंडमाइन छोड़कर गई है। जब इन लैंडमाइन में से कोई एक फटती है तो उसका आरोप भाजपा पर लगाती है।
Updated : 19 March 2018 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire